Haldwani News: दुकान में डेढ़ लाख की चोरी का आरोप
हल्द्वानी, अगस्त 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हीरानगर चौकी क्षेत्र के मुनगली गार्डन निवासी दवा विक्रेता ने एसपी हल्द्वानी को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी दुकान में काम करने वाला युवक डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को शिकायती पत्र देकर दवा विक्रेता मोहित गुप्ता ने बताया कि पिछले चार साल से यूपी का रहने वाला युवक उनकी दुकान में काम कर रहा था। समय-समय पर उसके द्वारा पैसों में गड़बड़ी की जा रही थी। आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले से ही वह दुकान नहीं आ रहा है। ऑडिट करने पर डेढ़ लाख रुपये की चोरी सामने आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.