Haldwani News: दुकान में घुसकर महिला से छेड़छाड़, लोगों ने पथराव किया
हल्द्वानी, जुलाई 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक के दुकान में घुसकर महिला से कथित छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। युवक की टैक्सी गाड़ी में पथराव कर लोगों ने वाहन के शीशे फोड़ दिए। पुलिस मौके पर पहुंची, इससे पहले ही युवक अपनी गाड़ी छोड़ फरार हो गया। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था और उसने दुकान में मौजूद महिला के साथ सामान खरीदने के एवज में अभद्र व्यवहार किया। शोर मचने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को घेर लिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पथराव भी किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ के गुस्से का शिकार आरोपी की अल्मोड़ा नंबर की टैक्सी भी बनी, जिसे लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.