हल्द्वानी, नवम्बर 5 -- Haldwani News: हल्द्वानी। दीवाली के त्योहार को देखते हुए ऊर्जा निगम ने फिलहाल किसी भी तरह की बिजली कटौती पर रोक लगा दी है। पर्वों पर लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसके लिए विभाग ने विभागीय कार्मिकों की टीम बनाई है। दीवाली के समय बिजली की खपत अचानक बढ़ जाती है। ऐसे में थोड़ी सी भी कटौती लोगों की परेशानी बढ़ा देती है। इसे देखते हुए ऊर्जा निगम ने 11 नवंबर तक कटौती पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया है। दीवाली के दौरान बिजली आपूर्ति की निगरानी के लिए कार्मिकों की विशेष टीम बनाई है। यह टीम दिन-रात अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहेगी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: त्योहार पर नहीं होगी बिजली कटौती, लाइनमैन रात 11 बजे तक रहेंगे ड्यूटी पर यह भी पढ़ें- Sasaram News: दीपावली-छठ पर बिजली की शिकायतों के लिए डेहरी में बनेग...