हल्द्वानी, नवम्बर 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी। दीवाली के बाद सर्राफा बाजार में आई कीमतों की नरमी ने सहालग की खरीदारी को नई गति दे दी है। बाजार आंकड़ों के मुताबिक दिवाली के बाद सोना छह हजार रुपये और चांदी सात हजार रुपये तक सस्ती हुई है, जिससे शादी-ब्याह की तैयारी कर रहे परिवारों को बड़ी राहत मिली है। स्वर्णकार कुलदीप रस्तोगी ने बताया कि मौजूदा दौर में प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव करीब एक लाख 28 हजार रुपये, 22 कैरेट का भाव एक लाख 18 हजार रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव करीब एक लाख पांच हजार रुपये के आसपास दर्ज किया जा रहा है। जबकि चांदी 1.90 से लुढ़कर 1.70 किलो में पहुंच गई है। सहालग के इस दौर में खरीदार पारंपरिक भारी गहनों के बजाय हल्के और रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले आभूषणों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके साथ ही पुराने आभूषण एक्...