Haldwani News: दीवाली पर ट्रैफिक संभालेंगे नए रिक्रूट
हल्द्वानी, अक्टूबर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। दीवाली पर बाजारों में इस बार नए भर्ती जवानों को यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी जाएगी। जिले को मिले ये रिक्रूट काठगोदाम से कालाढूंगी तक अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी कर रहे हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। ऐसे में जाम की आशंका को देखते हुए पुलिस अब दीवाली के दौरान प्रमुख बाजारों, प्रवेश मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती करेगी। इसमें नए रिक्रूट भी शामिल रहेंगे। फिलहाल उन्हें यातायात व्यवस्था के जरिए मैदानी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि रिक्रूटों को ट्रैफिक व्यवस्था में लगाया है। त्योहार के दौरान बढ़ने वाले दबाव को संभालने में भी उनकी मदद ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.