हल्द्वानी, नवम्बर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। दीपावली व भैयादूज के त्योहारों पर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने के लिए एसटीएच ने कमर कस ली है। अक्सर त्योहारों की छुट्टियों के दौरान हादसों की स्थिति में मरीजों को निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए भटकना पड़ता है, मामले की गंभीरता को समझते हुए एसटीएच प्रबंधन पहले से ही इंतजाम किए हैं।मंगलवार को अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. अरुण जोशी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। आतिशबाजी व पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए ईएनटी, स्किन, आई (नेत्र), सर्जरी और मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की विशेष टीमें गठित की जा रही हैं। त्योहारों के दौरान कर्मचारियों में छुट्टियों को लेकर मारामारी की स्थिति रहती है, जिसे देखते हुए नर्सिंग सुपरिटेंडें...