हल्द्वानी, नवम्बर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। दीपावली पर इस बार नैनीताल जिले में आतिशबाजी का बाजार खूब चमका। पटाखों की कीमतों में 20 से 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की। व्यापारिक संगठनों और पटाखा कारोबारियों के मुताबिक, इस बार जिले में करीब 14 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इसमें हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब सात से आठ करोड़ रुपये रही। व्यापारियों गुरप्रीत सिंह, रणधीर और करन के अनुसार, दीपावली पर पटाखों की खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कुमाऊं के प्रमुख व्यापारिक केंद्र होने के कारण हल्द्वानी में शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग थोक और खुदरा खरीदारी के लिए पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: धूमधाम से मनाया दीपावली का पर्व इस बार पा...