Haldwani News: दीपों की जगमगाहट और आतिशबाजी के बीच मनी दीपावली
हल्द्वानी, नवम्बर 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। दीपों की रोशनी, रंग-बिरंगी झालरों की सजावट और आतिशबाजी के बीच शहर में दीपावली का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह रहा। शाम होते ही घरों, प्रतिष्ठानों और बाजारों में दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों की जगमगाहट छा गई। लोगों ने घरों को फूलों, झालरों और आकर्षक सजावटी सामान से सजाया। शाम को शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की गई। दीपावली पर शाम 5:27 बजे से 7:46 बजे तक पूजन का शुभ मुहूर्त रहा। इस दौरान कई घरों में पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और पाठ कराए। लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कई श्रद्धालुओं ने दिनभर व्रत रखकर शाम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.