हल्द्वानी, नवम्बर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली का त्योहार शुरू होने से पहले ही तराई-भाबर की आबोहवा बिगड़ने लगी है। क्षेत्र के कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अस्वस्थ श्रेणी में पहुंच रहा है। निजी वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार सोमवार दोपहर जसपुर में एक्यूआई 162 और काशीपुर में 160 दर्ज किया गया है। वहीं रुद्रपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 140 के पार पहुंच गया है, जबकि हल्द्वानी में यह 120 के आसपास बना हुआ है। त्योहारी सीजन में बढ़ती गतिविधियों, वाहनों की आवाजाही, निर्माण कार्यों और धूल के कारण मैदानी क्षेत्रों की हवा प्रभावित हो रही है। दीपावली पर आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को सतर्क रहने की जरूरत है। पहाड़ी क्ष...