Haldwani News: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 2.75 करोड़ भुगतान की तैयारी
हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की बुधवार को प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में दुग्ध संघ से जुड़े 34 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष की 2.52 करोड़ रुपये की दुग्ध लाभ राशि को बढ़ाकर 2.75 करोड़ रुपये करने और दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को भुगतान करने का प्रस्ताव निबंधक को भेजने पर सहमति बनी। कर्मचारियों को 17 प्रतिशत बोनस/एक्स-ग्रेशिया देने का प्रस्ताव भी निबंधक को भेजा जाएगा। कामगारों समेत दुग्ध संघ के करीब 440 श्रमिकों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। बैठक की शुरुआत स्व. किशन सिंह बिष्ट के निधन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.