Haldwani News: दिन में एडीजी ने फटकारा, रात में दर्ज कर दिए 43 मुकदमे
हल्द्वानी, अक्टूबर 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। एडीजी डॉ.वी मुरुगेशन ने शुक्रवार दोपहर वीडियो कांफ्रेसिंग पर नैनीताल पुलिस को साइबर हॉटस्पॉट के खिलाफ कार्रवाई न करने पर खूब लताड़ा। जिसका असर चंद घंटों पर दिख गया। नैनीताल पुलिस ने दिन में डांट खाकर रात को 43 मुकदमे साइबर अपराध में नामजद और अज्ञात खाताधारकों के खिलाफ दर्ज कर दिए। ये खाते संदिग्ध लेनदेन से जुड़े मिले। जिन्हें फ्रिज कर दिया गया है। दरअसल, एडीजी ने शुक्रवार को नैनीताल पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्ति करते हुए कड़ी फटकार लगाई थी। जिसके बाद नैनीताल पुलिस के कप्तान डॉ.मंजूनाथ टीसी ने सेट से ही जिले के एसएचओ-एसओ को लाइन पर लिया और कुछ घंटों की मोहलत देकर मुकदमे दर्ज करने के निर्देश दिए। आधी रात से पहले ही नैनीताल जिले के आठ थानों में 43 खाताधारकों के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.