हल्द्वानी, जुलाई 13 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। टीपीनगर इलाके में रविवार को एक ट्रक से दाल का कट्टा चोरी कर रहे युवक को कारोबारियों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चेतावनी के बाद युवक को छोड़ दिया। टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि युवक को चौकी लाया गया था। उसे चेतावनी के बाद छोड़ दिया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- Siwan News पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान अभद्रता का वीडियो वायरल, जांच की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...