Haldwani News: दाखिलों में एमबीपीजी ने बनाया नया रिकॉर्ड, संख्या पहुंची 6014
हल्द्वानी, अगस्त 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या का आंकड़ा छह हजार पार कर गई है। कॉलेज प्रशासन की ओर से 27 अगस्त को जारी किए गए प्रवेश विवरण के अनुसार अब तक कुल 6014 विद्यार्थियों ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिया है। प्रवेश प्रक्रिया के बीच लगातार बढ़ रही संख्या से कॉलेज में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जा सकता है। कॉलेज में सबसे अधिक प्रवेश बीएससी प्रथम सेमेस्टर (पीसीएम) में हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस पाठ्यक्रम में अब तक 4967 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसके अलावा बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 533, बीए प्रथम सेमेस्टर में 508 और बीएससी प्रथम सेमेस्टर (बायो) में छह विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इस तरह बीएससी पीसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.