Haldwani News: दस स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सम्मानित
हल्द्वानी, जुलाई 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला नैनीताल ने मंगलवार को लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन किया। नगर निगम सभागार में आयोजित सम्मेलन में दस स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल मौजूद रहे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। कार्यक्रम में जनजागृति, उमंग, नवदुर्गा, श्यामा, नव चेतना, स्वर्णिमा, महिला एवं पिछले, मां शक्ति और युक्ति पूर्णिमा समेत कई स्वयं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.