Haldwani News: दमुवाढूंगा में सड़क पर जलभराव, धान रोपकर जताया विरोध
हल्द्वानी, सितम्बर 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में अधूरी और जर्जर सड़क के कारण हो रहे जलभराव से परेशान लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। लोगों ने सड़क पर जमा बारिश के पानी में धान की पौध रोपकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले करीब 20 दिनों से सड़क की स्थिति खराब है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। बारिश होने पर सड़क पर पानी जमा हो जाता है और निकासी की व्यवस्था न होने के कारण पानी घरों में घुस रहा है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार के सप्तऋषि में जलभराव और क्षतिग्रस्त सड़क पर डमरू लेकर किया प्रदर्शन कई लोगों को अपने घरों के गेट पर दीवार बनाकर बारिश के पानी को रोकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.