हल्द्वानी, जुलाई 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। पॉलिशीट की पार्षद नेहा अधिकारी के नेतृत्व में गुरुवार को दमुवाढूंगा के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में स्वामित्व योजना के तहत लंबित सर्वेक्षण कार्य जल्द पूरा कराने और क्षेत्रवासियों को भूमि अधिकार दिलाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने वार्ड की अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड शासन की ओर से जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के 578 एकड़ क्षेत्र में करीब 40 हजार आबादी को भूमि अधिकार देने के लिए डीजीपीएस तकनीक से सर्वे और अभिलेख तैयार करने का निर्णय लिया था, लेकिन 11 माह बीतने के बाद भी कार्यदायी संस्था का चयन नहीं हो पाया है। अब तक प्रस्तावित 35 पिलरों में से केवल 13 ही लगाए गए हैं। रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत फतेहपुर रेंज की सीमा के सीमांकन...