Haldwani News: दंपति को टक्कर मारने वाले कार चालक पर मुकदमा
हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में 28 अगस्त की रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार अधिवक्ता दंपती को टक्कर मार दी थी। हादसे में वनभूलपुरा निवासी अधिवक्ता और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ट्रैफिक कर्मियों ने बेस अस्पताल पहुंचाया था। जहां उनका उपचार कराया गया। पीड़ित अधिवक्ता के मुताबिक वह पत्नी के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। तभी भोटिया पड़ाव में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। चालक कार रोकने के बजाय फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Rampur News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल,केस दर्ज एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.