हल्द्वानी, अक्टूबर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल रोड पर चार दिन पहले एक बेकाबू थार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को हल्द्वानी के तीन सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले गए। जहां से यूपी के बरेली स्थित राममूर्ति अस्पताल ले गए। वहां से भी डॉक्टरों ने बुजुर्ग को घर भेज दिया। जिसके बाद बुजुर्ग ने घर में ही दम तोड़ दिया। घटना छह अक्तूबर की है। मल्ला प्लाट, दमुवाढूंगा, जवाहर ज्योति निवासी सुनील मनोहर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिताजी सुरेंद्र लाल सब्जी लेने हाईडिल गेट पैदल गए थे। शाम करीब 6:15 बजे लौटते समय इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल के पास एक थार गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार घटना को स्थानीय लोगों ने देख लिया। जिसके बाद घायल...