Haldwani News: थान सिंह बने दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर
हल्द्वानी, अक्टूबर 15 -- Haldwani News: लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के संचालक मंडल में रामगढ़-धारी निवासी थान सिंह बिष्ट को नया डायरेक्टर मनोनीत किया गया है। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उन्हें पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई। पूर्व डायरेक्टर किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन के बाद पद रिक्त हुआ था। पूर्व विधायक नवीन दुम्का, दान सिंह भंडारी, डायरेक्टर गोविंद सिंह मेहता, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, आनंद सिंह नेगी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा रैक्वाल, कृष्ण कुमार शर्मा, कृपाल सिंह मेहता, निश्चल पांडे और प्रेम सिंह नागपाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Almora News: प्रबंध कमेटी को भंग कर प्रशासक नियुक्त करें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.