हल्द्वानी, नवम्बर 5 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। दीपावली पर मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को जिले में अभियान चलाया। रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र में करीब 14 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर पनीर, दूध, घी, चीनी के खिलौने, काजू रसगुल्ले और दही समेत 11 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए। यह भी पढ़ें- Haldwani News: लालकुआं में मिठाइयों के पांच नमूने लिएतीन क्षेत्रों में खाद्य नमूनों की जांच रामनगर में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए। नैनीताल में अभय कुमार सिंह ने जांच और नमूना संग्रह किया। वहीं, हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र में सहायक आयुक्त अजब सिंह रावत और नंदकिशोर की टीम ने कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को साफ-सफा...