Haldwani News: त्योहारों पर सिर्फ मिलावट ही नहीं, घटतौली का भी चल रहा काला खेल
हल्द्वानी, नवम्बर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। त्योहारी सीजन में सिर्फ मिलावटखोर सक्रिय नहीं होते बल्कि घटतौली करने वाले भी आपको चूना लगा सकते हैं। रविवार को 'हिन्दुस्तान' की पड़ताल में सामने आया कि नैनीताल रोड, मंगल पड़ाव मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, देवलचौड़ और काठगोदाम से लेकर गलियों तक घटतौली करने वाले सक्रिय हैं। खास बात यह है कि संबंधित विभाग की ओर से इन पर कार्रवाई के लिए कोई विशेष अभियान भी नहीं चलाया जाता। बता दें की पूर्व में बांट माप विभाग की सत्यापन फर्जी रसीद बुक भी पकड़ में आ चुकी है जिस पर विभाग की कार्रवाई भी चल रही है। अभियुक्त के खिलाफ दिनेशपुर में मुकदमा भी दर्ज है। केस 1: नगर निगम कार्यालय के बाहर फल बेच रहे शख्स के तराजू के पड़ले की लोहे की घुंडी टूटी थी, जिससे वह एक ओर झुका था। पूछने पर वह बोला, मुझे कई साल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.