Haldwani News: त्योहारी सीजन में खाकी की मनमानी से पहाड़ की आपूर्ति ठप
हल्द्वानी, अक्टूबर 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। त्योहारी सीजन के मुहाने पर खड़े कुमाऊं मंडल के लिए एक बड़ा प्रशासनिक संकट खड़ा हो गया है। पुलिस प्रशासन की बेतरतीब कार्यप्रणाली और मनमाने रवैये के चलते पर्वतीय क्षेत्रों को जोड़ने वाली लाइफलाइन लड़खड़ा गई है। हालात यह हैं कि ऐन त्योहारी सीजन में पहाड़ों पर जरूरी सामानों की आपूर्ति पूरी तरह ठप होने की कगार पर पहुंच गई है, जिससे व्यापारियों और आम जनता दोनों में भारी आक्रोश है। शनिवार को आयोजित ट्रांसपोर्टरों की एक आपातकालीन बैठक में पुलिसिया उत्पीड़न और तानाशाही के खिलाफ तीखा आक्रोश देखने को मिला। ट्रांसपोर्ट यूनियन के नेताओं ने दो टूक आरोप लगाया कि पर्वतीय रूटों पर सामान लेकर जाने वाले ट्रकों को पुलिस प्रशासन द्वारा बिना किसी पूर्व गाइडलाइन या ठोस व्यवस्था के जगह-जगह बेवजह रोककर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.