Haldwani News: तैराकी प्रतियोगिता गुरुवार से, गौलापार में जुटेंगे तैराक
हल्द्वानी, जुलाई 15 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। गौलापार स्टेडियम में स्थित स्विमिंग पूल में 16 और 17 जुलाई को उत्तराखंड राज्य सब-जूनियर व जूनियर तैराकी प्रतियोगिता होगी। उत्तराखंड स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित चैंपियनशिप की शुरुआत सुबह 8 बजे से होगी, जिसमें बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ी दमखाम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में तैराकों के पास नेशनल चैंपियनशिप का टिकट हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अगस्त में जयपुर (सब-जूनियर) और भुवनेश्वर (जूनियर) में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन शारदा ने सभी जिलों के तैराकों को प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- स्विमिंग की राज्य प्रतियोगिता 16 जुलाई से
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.