Haldwani News: तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मारी, गंभीर घायल
हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- Haldwani News: कालाढूंगी। कालाढूंगी में हेडिल गेट के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल घर जा रही एक महिला और स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। बाइक सवारों को भी चोटें आई हैं। एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि गुलजारपुर बंकी निवासी 55 वर्षीय भारती देवी पत्नी स्व. राजेंद्र प्रसाद शनिवार शाम सड़क किनारे होते हुए घर की ओर पैदल जा रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक सवारों ने एक स्कूटी भी ठोक दी। इसके बाद बाइक सवार मय बाइक के सड़क किनारे खेत में जा घुसे। बाइक सवार लामाचौड़ हल्द्वानी निवासी 25 वर्षीय निशांत कुरिया पुत्र जगमोहन सिंह और अनिल कांडपाल पुत्र हरीश चंद्र कांडपाल को भी चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.