हल्द्वानी, सितम्बर 26 -- Haldwani News: दुखद: मुखानी कोतवाली क्षेत्र के कठघरिया के पास गुरुवार रात की घटना सब्जी बेचकर ठेला घर को ला रहे थे पिता और 13 वर्षीय पुत्र

घटना का विवरण पीछे से तेज रफ्तार में आई बाइक ने मारी टक्कर, किशोर की मौत घटना में पिता भी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मुखानी कोतवाली क्षेत्र के कटघरिया स्थित हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक ने पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की दर्दनाक मौत हो गई और पेट फट गया। जबकि पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

परिवार की स्थिति जानकारी के मुताबिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली (फरीदपुर) के रहने वाले हरिशंकर मौर्य कटघरिया में किराए पर रहकर बटाई पर ...