हल्द्वानी, अगस्त 16 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। गौलापाल में कुंवरपुर स्थित एसके मार्केट के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहमकर घरों से बाहर आ गए। हालांकि गनीमत रही कि कार पास ही स्थित नाले में गिरने से बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से चले गए। स्थानीय मोहन सिंह ने बताया कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...