Haldwani News: तीस हजार श्रमिकों के आवेदन अटके, सरकारी मदद का इंतजार
हल्द्वानी, नवम्बर 21 -- Haldwani News: पूनम मौर्या, हल्द्वानी। सरकारी योजनाओं के सहारे आर्थिक मदद की आस लगाए प्रदेश के करीब 30 हजार श्रमिकों को फिलहाल निराशा हाथ लगी है। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के लिए आवेदन करने के बावजूद बड़ी संख्या में श्रमिकों को लाभ नहीं मिल सका है। आवेदनों में दस्तावेजों की कमी, जरूरी जानकारी अधूरी होने और फॉर्म भरने में गलतियों के चलते आवेदन स्वीकृति की प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ सके हैं।
आवेदनों की स्वीकृति की स्थिति बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार प्रदेशभर में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 1,06,692 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 76,006 आवेदन ही स्वीकृत किए गए, जबकि 30,686 आवेदन मंजूरी से बाहर रहे। यानी करीब 28.8 प्रतिशत श्रमिकों के आवेदन स्वीकृत नहीं हो पाए। इन आवेदनों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.