हल्द्वानी, अक्टूबर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। भाजपा नेता विकास भगत ने शनिवार को कालाढूंगी विधानसभा के आनन्दपुर (धनपुरी) में मदन सिंह बिष्ट के आवास पर जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और विधायक बंशीधर भगत के मार्गदर्शन में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। विकास भगत ने कहा कि धामी सरकार में उत्तराखंड लगातार प्रगति कर रहा है और जनता पुष्कर सिंह धामी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। इस दौरान पूर्व प्रधान कुंदन सिंह बोहरा, हर्ष सिंह बिष्ट, मनोहर बेलवाल, त्रिलोक निगलटिया, पंकज धर्मवाल, विनोद घिड़ियाल, इंद्र सिंह धर्मवाल, चंदन गंगोला, मुकेश शर्मा, हयात चिलवाल, राजू जोशी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 'धामी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कांग्रेस की घृणित मानसिकता'...