Haldwani News: तीन बिजलीघर से दिनभर सात घंटे बिजली की कटौती
हल्द्वानी, अक्टूबर 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी। दीपावली पर्व पर बिजली की आपूर्ति बेहतर करने के लिए रविवार को ऊर्जा निगम ने धौलाखेड़ा, टीपी नगर, आईटीआई बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में मेंटेनेंस और मरम्मत का काम किया। इस वजह से वर्ल्ड बैंक, सोयाबीन, इंडस्ट्रियल, हल्दूचौड़, हाथीखाल, डूंगरपुर, बेलबाबा, खन्ना फार्म, एफटीआई, जज फार्म, देवलचौड़, तल्ली हल्द्वानी, मंडी, आईटीआई और ईको टाउन फीडर सुबह दस बजे बंद हो गए। शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान सात घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि पिटकुल से आपूर्ति नहीं मिलने पर सप्लाई बंद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.