Haldwani News: तीन बच्चों की मां के संघर्ष की जीत, वापस मिली 25 नाली पुश्तैनी जमीनली किया कब्जा
हल्द्वानी, अगस्त 7 -- Haldwani News: - धारी विकासखंड की दलित विधवा को आठ साल बाद मिला हक मिला न्याय : हल्द्वानी। पति की मौत के बाद तीन छोटे बच्चों का सहारा बनी भगवती देवी के सामने सबसे बड़ा सवाल सिर्फ रोजी-रोटी का नहीं, बल्कि अपनी पुश्तैनी जमीन बचाने का भी था। आठ वर्षों तक सरकारी दफ्तरों की चौखट, गांव के विवाद और दबंगों के दबाव के बीच उन्होंने हार नहीं मानी। गुरुवार को जब वह बच्चों के साथ डीएम कैंप कार्यालय पहुंचीं तो आंखों में आंसू थे, लेकिन इस बार वे बेबसी के नहीं, न्याय मिलने की खुशी के थे।
पति के निधन के बाद की चुनौतियाँ नैनीताल जिले के धारी विकासखंड के ग्राम कौल निवासी भगवती देवी के पति दीवान राम का वर्ष 2018 में निधन हो गया था। इसके बाद दो बेटों और एक बेटी की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। इसी दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.