हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। तीनपानी फ्लाईओवर सड़क हादसे में उपचाराधीन तीसरे घायल छात्र ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी लाया गया है। दो छात्रों की शुक्रवार शाम हादसे के दौरान ही मौत हो गई थी। दरअसल, गौलापार से लालकुआं जाते वक्त शुक्रवार शाम तीनपानी फ्लाईओवर में एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार जेईई मेन्स की तैयारी कर रहे 16 वर्षीय उत्कर्ष धपोला पुत्र शैलेंद्र सिंह निवासी ऊंचापुल मुखानी और 17 वर्षीय सिद्धांत पाठक पुत्र रवि मोहन पाठक निवासी देवलचौड़ खाम की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर फिर खून से लाल, तीन माह में छह मौतें, फिर भी नहीं थमी रफ्तार जबकि श्याम विहार, पालीकोठी निवासी 16 वर्षीय प्...