Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर हादसा: आरटीओ बोले- ओवरस्पीड और ध्यान भटकना बना काल
हल्द्वानी, अक्टूबर 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल तीसरे छात्र ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है, जिससे इस दर्दनाक दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवहन विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मामले की गहन तकनीकी व भौतिक जांच शुरू कर दी है। शनिवार को आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने विभागीय टीम के साथ घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की बारीकी से पड़ताल की। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा अत्यधिक रफ्तार और चालक का ध्यान भटकने के कारण हुआ है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां सड़क बिल्कुल सीधी थी, जिसके चलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.