Haldwani News: तिकोनिया में मोबाइल शॉप में लगी आग
हल्द्वानी, अगस्त 21 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। तिकोनिया स्थित एक मोबाइल शॉप में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास की दुकानों में नहीं फैल सकी। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे तिकोनिया स्थित रजा मोबाइल शॉप में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई। दुकान के मालिक, उजाला नगर निवासी रजा ने बताया कि आग की वजह से दुकान में रखा कीमती सामान और मोबाइल जलकर राख हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.