हल्द्वानी, नवम्बर 3 -- Haldwani News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के समीपवर्ती ताकुला क्षेत्र में कथित अवैध निर्माण, पेड़ों के कटान और प्राकृतिक जलस्रोत के दोहन का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) पहुंच गया है। याचिकाकर्ता पवन जाटव ने एक व्यक्ति पर वन भूमि और ग्रीन बेल्ट में नियमों के विरुद्ध निर्माण कराने, 100 से अधिक पेड़ों का कटान करने और गधेरे के पानी का इस्तेमाल स्विमिंग पूल भरने में करने का आरोप लगाया है। एनजीटी ने याचिका स्वीकार करते हुए संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी किए हैं। मामले में अगली सुनवाई 18 जनवरी 2027 को निर्धारित की गई है। याचिकाकर्ता के अनुसार, राजस्थान निवासी अश्विनी बिश्नोई की संपत्ति में कथित तौर पर नियमों के विरुद्ध निर्माण किया गया है। आरोप है कि ग्रीन बेल्ट में स्थित बरसाती नाले और गधेरे के प्रवाह को बाधित ...