हल्द्वानी, अक्टूबर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। खेल महाकुंभ के तहत देहरादून में होने वाली मुख्यमंत्री चैंपियनशिप की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए शनिवार को जिला स्तरीय ट्रायल शुरू हो गए। हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय ट्रायल के पहले दिन अंडर-14, अंडर-19 और ओपन बालिका वर्ग की 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 21 बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। ट्रायल में खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी देहरादून में होने वाली मुख्यमंत्री चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। जिला स्तरीय ट्रायल दो दिनों तक आयोजित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: वालीबॉल के लिए 21 अक्तूबर को होगा चयन ट्रायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...