Haldwani News: तहसील परिसर में व्यवस्थाएं सुधारने की मांग
हल्द्वानी, जुलाई 20 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। समाजसेवी हेमन्त पाल आर्य ने सोमवार को तहसीलदार कुलदीप पांडे को ज्ञापन सौंपा। तहसील परिसर में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, सीसी फर्श का निर्माण कराए जाने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण परिसर में अक्सर अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोग परेशान होते हैं। सीसी फर्श नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में जलभराव, कीचड़ और फिसलन की समस्या होती है। तहसीलदार ने संबंधित विभाग के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.