Haldwani News: तरुण ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण
हल्द्वानी, सितम्बर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के छात्र तरुण खुल्बे ने पानीपत हरियाणा में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अंडर-14 के 41 किलोग्राम भार वर्ग में यह मुकाम हासिल किया। उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। एसजीएफआई चैंपियनशिप का आयोजन नागालैंड में किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह एवं ट्रस्टी भुवन चंद्र उपाध्याय सहित स्कूल प्रबंधन ने खुशी जताई है। यह भी पढ़ें- Deoria News: ताइक्वांडो में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते चार गोल्ड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.