हल्द्वानी, सितम्बर 14 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। मंगलपड़ाव चौकी पुलिस और एसओजी की टीम ने मिलकर एक युवक को तमंचे और 17 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव दीपक कार्की ने बताया कि एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसओजी संग रविवार रात पुलिस चेकिंग पर थी। इसी दौरान पटेल चौकी स्थित रामलीला मैदान में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से अवैध 12 बोर का तमंचा और 17 जिंदा कारतूस बरामद हुए। उनमें 13 कारतूस 12 बोर और चार 32 बोर के हैं। आरोपी की पहचान पंकज बेलवाल निवासी लछमपुर चौराहा, गौलापार काठगोदाम के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...