Haldwani News: तन्मय वर्मा बने उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन चैंपियन
हल्द्वानी, नवम्बर 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी के बैडमिंटन खिलाड़ी तन्मय वर्मा ने उत्तराखंड स्टेट सब-जूनियर अंडर-15 और अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 बालक एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। दो से छह नवंबर तक डीपीएस, रुद्रपुर में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में तन्मय ने देहरादून के शौर्य सिंह राणा को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सेमीफाइनल में तन्मय ने अपने ही जिले के शौर्य यादव को 15-8, 15-13 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद खिताबी मुकाबले में उन्होंने शौर्य सिंह राणा को 15-7, 13-15, 17-15 से शिकस्त दी। अब तन्मय 30 नवंबर से पांच दिसंबर तक बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। अपनी उत्कृष्ट राष्ट्रीय रैंकिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.