हल्द्वानी, सितम्बर 15 -- Haldwani News: कालाढूंगी। कालाढूंगी-हल्द्वानी मार्ग पर मंगलवार को नवदुर्गा पेट्रोल पंप के समीप अराजक तत्वों द्वारा पेड़ पर बने छत्ते को छेड़े जाने से ततैये उग्र हो गए। ततैयों के अचानक हमले से मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और कई राहगीरों की जान आफत में पड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय छत्ता छेड़े जाने के बाद ततैयों के झुंड ने सड़क से गुजर रहे पैदल राहगीरों, महिलाओं, बच्चों और बाइक सवारों पर हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...