Haldwani News: ढिकुली में 31 साल से अधूरी बंदोबस्ती प्रक्रिया को तुरंत पूरा करें: दीपक रावत
हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आम जनता की शिकायतें सुनीं। उन्होंने भूमि विवाद, खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी, अतिक्रमण और बकाया धनराशि से जुड़े मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। जनसुनवाई के दौरान रामनगर तहसील के ढिकुली में विगत 31 वर्षों से राजस्व विभाग की बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरी न होने पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को तत्काल बंदोबस्ती कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता ईशा डंगवाल ने बताया कि उनके द्वारा खरीदी गई नई स्कूटी के आवंटित नंबर पर दूसरी स्कूटी भी चल रही है, जिसका चालान उन्हें मिल रहा है। मामले को अति गंभीर मानते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.