Haldwani News: डौली रेंज की कार्रवाई, दो कंटेनरों से अवैध लकड़ी बरामद
हल्द्वानी, अक्टूबर 15 -- Haldwani News: लालकुआं। वन विभाग की डौली रेंज की टीम ने गुरुवार को दो कंटेनरों से 97.125 घनमीटर आम मिश्रित सोख्ता प्रकाष्ठ बरामद किया। दोनों चालकों के पास लकड़ी परिवहन के वैध अभिलेख नहीं मिले। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत के निर्देश पर शांतिपुरी बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक कंटेनर को पंतनगर बाईपास के पास रोककर पकड़ा गया। इसमें 47.25 घनमीटर लकड़ी मिली। वहीं, मुखबिर की सूचना पर दूसरे कंटेनर की जांच में 49.875 घनमीटर लकड़ी बरामद हुई। वन विभाग ने दोनों कंटेनरों को लकड़ी समेत जब्त कर डौली रेंज परिसर में खड़ा कर दिया है। दोनों मामलों में वन अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.