हल्द्वानी, जुलाई 27 -- Haldwani News: रामनगर। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड, आयुक्त कुमाऊं मंडल और जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को स्टेशन रोड व मंगलार रोड पर डोर टू डोर एक दर्जन से अधिक दूध विक्रेताओं का सघन निरीक्षण किया गया। एक दुग्ध विक्रेता के दूध की गुणवत्ता जांच में संदेह होने पर खाद्य नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि आगामी श्रावण मास और रक्षाबंधन त्योहार को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। दूध विक्रेताओं को गुणवत्तापूर्ण दूध को विक्रय करने के विशेष निर्देश दिए। मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। लोगों से अनुरोध किया कि जहां कहीं मिलावट की संभावना हो विभाग को सूचित करें, जिससे तत्काल कार्यवाही की जा सके। आयुक्त के न...