Haldwani News: डॉ. डीडी पंत की जयंती पर यूकेडी ने किया पौधरोपण
हल्द्वानी, अगस्त 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल की नैनीताल जिला इकाई और प्रदेश संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पंत पार्क हल्द्वानी में पौधारोपण किया और दल के संस्थापक, प्रसिद्ध वैज्ञानिक व शिक्षाविद् डॉ. डीडी पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। यूकेडी जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मानवाधिकार रक्षा अभियान के संयोजक यतीश पंत और बची सिंह बिष्ट ने पौधारोपण किया। जिलाध्यक्ष चौहान ने कहा कि डॉ. पंत महान वैज्ञानिक, शिक्षाविद् और राजनीतिक चेतना से संपन्न विद्वान थे। पिथौरागढ़ जिले के जखेड़ा, देवराड़ी पंत में जन्मे डॉ. पंत ने कुमाऊं विवि में अपनी सेवाएं दीं और पंत रेज की थ्योरी पर तीन बार नोबेल पुरस्कार के योग्य माने गए। यह भी पढ़ें- Almora News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.