Haldwani News: डीके रेड इलेवन ने ब्लू को 6 विकेट से हराया
हल्द्वानी, नवम्बर 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी। डीके स्पोर्ट्स एकेडमी पीलीकोठी की ओर से आयोजित 40-40 ओवर के क्रिकेट मुकाबले में डीके रेड इलेवन ने ब्लू इलेवन को 6 विकेट से पराजित किया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि हल्द्वानी क्रिकेटर्स एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एवं लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू इलेवन की टीम 27वें ओवर में 167 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कल्पेश पंत ने सर्वाधिक 36 और विवांश शर्मा ने 26 रनों का योगदान दिया। रेड इलेवन की ओर से करण नागपाल ने पांच विकेट चटकाए। सामान्य लक्ष्य को रेड इलेवन ने 28 ओवर में ही चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। रौनक राय ने 40 और पार्थ जोशी ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। मैन ऑफ द मैच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.