हल्द्वानी, अगस्त 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 बालक वर्ग की खो-खो स्पर्धा में डीएवी हल्द्वानी ने काशीपुर को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, वूशु, शतरंज और क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों में काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, कालाढूंगी, रानीखेत और हल्द्वानी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक विजेता एवं उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी और विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- डीएवी के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते 21 पदक...