Haldwani News: डीएफओ पर अभिलेखों के नकल न देने का आरोप
हल्द्वानी, नवम्बर 3 -- Haldwani News: रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ और कर्मचारियों पर न्यायालयीन अभिलेखों की नकल न देकर परेशान करने का आरोप लगा है। रामनगर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता एसएस मेहता ने इस संबंध में बार एसोसिएशन को शिकायती पत्र सौंपा है। अधिवक्ता ने बताया कि वे बेदखली वाद संख्या 09/2026 में नजाकत पुत्र लियाकत, निवासी पुछड़ी रामनगर की पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने अभिलेखों की नकल के लिए 31 अक्तूबर को डीएफओ कार्यालय में आवेदन किया था। हालांकि, कई चक्कर लगाने के बावजूद अब तक नकल नहीं दी गई। वहीं, डीएफओ पुनीत तोमर ने कहा कि कर्मचारियों को नकल उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.