Haldwani News: डिग्री वाले कतार में, बिना डिग्री वाले मरीजों की जान से खेल रहे
हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- Haldwani News: मोहन भट्ट हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। बीती शनिवार को 23 वर्षीय मीनाक्षी की गर्दन की मालिश के दौरान मौत ने शहर में इलाज के नाम पर चल रहे उस खेल का पर्दा उठा दिया, जिसे स्वास्थ्य विभाग की निगरानी अब तक नहीं रोक सकी। कालाढूंगी रोड पर नईम पहलवान की दुकान में हुई मौत के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि शहर में ऐसे कितने 'इलाज केंद्र' और इनमें बैठे झोलाछाप डॉक्टर अब भी बेखौफ धंधा कर रहे हैं?
स्वास्थ्य केंद्रों की जांच सोमवार को हिन्दुस्तान की लाइव पड़ताल में अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास बिना मान्य चिकित्सा योग्यता वाले लोग कान, दांत, हड्डी-नस और शक्तिवर्धक इलाज का दावा करते मिले। कहीं लोहे की सींक से कान कुरेदा जा रहा था, कहीं तस्वीरों वाली किताब को 'डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.