Haldwani News: डायलिसिस सेंटर में लापरवाही का आरोप लगा ज्ञापन सौंपा
हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में मरीजों के उपचार के दौरान लापरवाही और अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए सोमवार को लोगों ने पीएमएस का घेराव किया। ज्ञापन सौंपकर जल्द व्यवस्थाएं ठीक नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को समाजसेवी उवैश राजा के साथ कई लोग पीएमएस डॉ. एमके तिवारी से मिलने पहुंचे। ज्ञापन देकर कहा कि मरीजों के इलाज को लेकर लापरवाही की शिकायतें आ रहीं हैं। इनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पीएमएस ने बताया कि डायलिसिस को लेकर मिल रहीं शिकायतों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मो. आदिल, मो. आलम, बिलाल खान, आरिश अली, अमीर कुरैशी, सरताज सिद्दीकी, सरफ़राज़ सिद्दीकी, आकिब रहमान, शारिक मालिक, शाकिर मिया, राशिद खान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.