Haldwani News: डाक सप्ताह में तकनीक और नवाचार पर क्विज का आयोजन
हल्द्वानी, अक्टूबर 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी संवाददाता। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतिम दिन गुरुवार को प्रौद्योगिकी एवं नवाचार दिवस मनाया गया। हल्द्वानी में सुबह 'भारतीय डाक सबके साथ' थीम के तहत सूक्ष्म रैली निकाली गई। डाक विभाग की सेवाओं और लोगों से जुड़ाव का संदेश दिया गया। इसके बाद सहायक डाक अधीक्षक के पर्यवेक्षण में कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए टेक्नोलॉजी क्विज आयोजित की गई। इसमें 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पोस्टमास्टर चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि क्विज के माध्यम से डाक सेवाओं में तकनीक के इस्तेमाल, डिजिटल सुविधाओं और नवाचारों से जुड़ी जानकारी परखी गई। यह भी पढ़ें- चिट्ठी से डिजिटल इंडिया तक, भारतीय डाक आज भी भरोसे का प्रतीक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.